Barmer News1 - युवक की हत्या कर हाई स्कूल मैदान में फैंका (Murder In Barmer) - Barmer News1
युवक की हत्या कर हाई स्कूल मैदान में फैंका
बाड़मेर स्थानीय हाई स्कूल के पीछे मैदान में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया।
हाई स्कूल के पीछे निर्माणाधीन बालिका छात्रावास में सो रहे मजदूर सुबह उठे तो उन्होंने वहां एक युवक को सोते हुए देखा। वे पास गए तो उसका मुंह पूरी तरह से क्षत-विक्षत था। इसपर उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव को देखा तो उसके हाथ पर अजय नाम लिखा हुआ मिला। इसके बाद पता लगाने पर उसकी पहचान अजय पुत्र बसंत नगर परिषद जमादार के रूप में हुई।
जिसके तहत हरिजन समाज बाङमेर ने आज बाङमेर बन्द करवाया । पुलिस थाना कोतवाली के आगे भारी भीङ रही पूरे दिन ।
युवक के परिवार वालो पर क्या बीत रही होगी।
पुलिस जल्दी हि अजय के हत्यारों का पता लगाये और उनको कङी से कङी सजा दिलवाये ।
Barmer News1 - युवक की हत्या कर हाई स्कूल मैदान में फैंका (Murder In Barmer) - Barmer News1
Reviewed by Jayesh Khatri
on
9:04 AM
Rating:
Reviewed by Jayesh Khatri
on
9:04 AM
Rating:



So sad
ReplyDelete